रिद्धनाथ महादेव मंदिर आज के संध्या कालीन दर्शन

हंडिया। *संध्या कालीन दर्शन*

*दिनांक 28/01/2025*

*माघ कृष्ण पक्ष*

*विक्रमसम्वत्-2081*

*रिद्धनाथ महादेव मंदिर हण्डिया*

*मध्यप्रदेश🔱*

मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा के नाभि स्थल के दक्षिण तट पर ऐसा प्राचीन शिवालय है। जिसकी स्थापना धन के देवता कुबेर ने भगवान भोलेनाथ की आराधना के बाद की थी।

मान्यता है कि यह मंदिर रामायणकालीन है। भगवान कुबेर ने इस जगह तपस्या कर अपनी खोई हुई धन संपदा भोलेनाथ के आशीर्वाद से प्राप्त की थी। मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। अन्य देव स्थानों की तरह यह मंदिर आयताकार या गोलाई में नहीं, बल्कि कछुए के आकार में बना है। कारण- कछुए को धन संपदा का प्रतीक माना जाता है। यहां भगवान रिद्धनाथ को धन के देवता के रूप में पूजा जाता है। इस मंदिर का उल्लेख नर्मदा पुराण में भी मिलता है। यहां पूजन अभिषेक करने से भक्तों को रिद्धि की प्राप्ति होती है।

अब बात मंदिर के वास्तुकला की

भगवान रिद्धनाथ का यह प्राचीन मंदिर वास्तुकला के कारण जाना जाता है। आमतौर पर मंदिरों में एक ही कलश शिखर होता है, लेकिन इस मंदिर के शिखर पर 12 गुंबद बने हैं। बताया जाता है कि ये सभी देशभर में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों का प्रतीक हैं।

Leave a Comment