नर्मदा नदी हंडिया में भुतड़ी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही! अमावस्या का हिंदू धर्म में काफी महत्व है! तथा इस दिन दूर दराज के गांव से लोग स्नान करने हंडिया नर्मदा नदी पहुंचे! तथा आस्था की डुबकी लगाई !

नर्मदा नदी पर लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था देखी गई! तथा लोगों को अधिक पानी में न जाने हेतु बैराज लगा दिए गए ! जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो यहां पर शनिवार रात्रि में ही लोगों का आना चालू हो गया था ! तथा यहां पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई
! लोगों के द्वारा रात्रि मे देव-धामी का प्रोग्राम भी किया तथा कई लोगों के अंगों में देवी शक्तियों को देखा गया! रविवार के दिन भी लोगों का आना-जाना लग रहा ! लोगो ने आकर नर्मदा नदी में स्नान किया! इस दौरान जिला बल भी मोके पर मौजूद रहा!









