मुस्लिम समाज के एक परिवार के द्वारा विगत तीन पीढियां से बनाया जा रहा रावण का पुतला

नवरात्रि पर्व के बाद दशहरे पर्व का आयोजन होता है! यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है! हरदा में प्रतिवर्ष नेहरू स्टेडियम में रावण का दहन राम जी के द्वारा किया जाता है! रावण दहन के दौरान नेहरू स्टेडियम में सैकड़ो की संख्या मे लोग आते हैं! एवं बुराई पर अच्छाई के जीत प्रतिक रावण दहन को देखते हैं!

हरदा में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रावण के पुतले का निर्माण मुस्लिम परिवार के द्वारा किया जा रहा है! बता दे की हरदा के खेड़ीपुरा शेख मुस्लिम परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष रावण के पुतले का निर्माण किया जाता है! मुस्लिम परिवार की यह तीसरी पीढ़ी है! जो रावण के पुतले का निर्माण कर रही है!

उन्हें हिंदू धर्माब्लाम्बियो का भी साथ मिल रहा है! रावण के पुतले के निर्माण में डेढ़ लाख रुपए की लागत आती है!यह पुतला 52 फीट ऊंचा बनेगा!

हरदा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रशासन के द्वारा रावण दहन करवाया जाएगा!जिस दौरान स्टेडियम में जिला पुलिस बल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी विधायक सभी मौजूद रहेंगे!

Leave a Comment