देव पंचमी पर ग्राम आमासेल में धाम कार्यक्रम हुआ संपन्न

संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा एमपी

हरदा जिले कि तहसील सिराली के ग्राम आमासेल मे नवरात्रि का पर्व आते ही गांव आमासेल भवानी चोक पर आज देव पंचमी पर धाम लगाई गई है! और गायक कलाकार ग्राम धुरगाडा से मंडल पधार था!

उन्होंने जोरदार प्रस्तुति दी गई ओर देवताओं को न चाया गया है! भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। मां दुर्गा उत्सव समिति ने मां की प्रतिमा स्थापना कर ऐसा माहौल रचा है,! जहां हर ओर आस्था की गूंज सुनाई दे रही है।

सुबह-शाम आरती की धुन, ढोल-नगाड़ों की थाप और मंदिर में सजते आकर्षक श्रृंगार ने पूरे गांव को देवीमय बना दिया है। ग्रामीण और श्रद्धालु अपनी-अपनी मनोकामनाओं के साथ मां दुर्गा के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

गांव के युवाओं से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। समिति का कहना है कि यह आयोजन सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं ह!, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का प्रतीक है।

हर दिन अलग-अलग आकर्षक श्रृंगार और भक्ति गीतों के बीच मां के दरबार में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है,कि नवरात्रि आमासेल में सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि गांव की पहचान बन चुकी है।

Leave a Comment